
लडकियों के कपडे लड़को के कपड़ो से भले कितने ही सेम लगते हो लेकिन उनमे भी काफी डिफ्रेंस (Difference) होते है जैसे लड़कियों और लड़को की शर्ट के डिज़ाइन में तो Difference होता ही है, लेकिन इसमें एक और फर्क होता है, क्या आपने कभी नोटिस किया है ? जी हाँ वह है लड़कियों के शर्ट में जेब का नही होना (why there is no pocket in girl shirt)। हालाँकि ये सवाल कई लोगो के जेहन में आया ही होगा की ऐसा क्यों होता है ? तो आज हम आपको बतायेंगे की इसके पीछे की वजह क्या है ?
इसके पीछे की वजह हमारे समाज की पुरानी सोच है ,अगर लड़की के कपड़ों में जेब होगी, तो वो अपनी जेब में जरूर कुछ न कुछ तो रखेंगी ही । इससे उनके शरीर की बनावट (Body texture) बिगड़ सकती है और शरीर में उभार दिखाई देता है। जिससे उनके शरीर की सुंदरता (Body beauty) में कमी आती है। और यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं बनाई जाती है।
पहले के ज़माने में लड़कियों की शर्ट में जेब ना होने का कोई और कारण नहीं है। बस लोगो की छोटी सोच के नतीजा है और ये आज तक चल रहा है। लड़कियों की शर्ट खरीदते वक्त हम देखते है उसमे जेब तो नहीं है ना अगर है तो उसे नहीं लेना है। आज भी कुछ लोग इस छोटी सोच (frivolous thinking) के साथ जीते है। हालाँकि इसके पीछे कोई Scientific reason नहीं है।
वैसे तो ये काफी छोटी सी बात है लेकिन ये छोटी सी बात बड़े-बड़े लोगो की सोच पर भारी पड़ती है। जहां तक पहनावे की बात है तो अब बदलाव आ चुका है, पुराने ज़माने में जब महिलाओं ने जेब रखने की बात की थी, तब उनका काफी विरोध हुआ था। लेकिन अब लड़कियां अपनी मर्जी से अपने मनचाहे कपडे पहन सकती है। अब ज़माने के साथ साथ काफी कुछ बदल गया है।
तो अब ये सावल तो जल्दी उठता ही नहीं है की लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती। क्योंकि अब तो लड़कियाँ भी लड़को की तरह ही जेब वाली शर्ट पहनती है। और अब तो काफी लड़कियां आपको जेब वाली शर्ट में दिखाई देती है।