Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

होली के मौके पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की तुलना हिरण्यकश्यप से की, शीला दीक्षित को भी घसीट लिया

नई दिल्ली: अरविन्द केजरीवाल आजकल हर किसी के निशाने पर हैं| आये दिन कांग्रेस से गठबंधन की भीख मांगने वाले अरविन्द केजरीवाल के मजे उनकी ही पार्टी छोड़कर गए लोग लेते रहते हैं| बात चाहे कुमार विश्वास की हो या फिर कपिल मिश्रा की हर कोई केजरीवाल का मखौल बनाने में पीछे नहीं रहता है| अब कपिल मिश्रा ने होली के मौके पर सरजी की तुलना हिरण्यकश्यप से कर दी है और इतना ही नहीं उन्होंने इसके बीच में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी घसीट लिया है|

ये बोले कपिल– अपने शब्दों के लिए मश्होर कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कहा की “तब हिरण्यकश्यप और होलिका इकठ्ठे हुए थे  आज केजरीवाल और शीला एक हो रहे हैं प्रह्लाद तब भी विजयी हुए था प्रह्लाद आज भी जीतेगा”| जाहिर है की कपिल मिश्रा ने इस ट्वीट के जरिये केजरीवाल का मजाक बनाया है| ना की केजरीवाल बल्कि शीला दीक्षित को भी इसमें घसीट लिया है| लेकिन सबसे बड़ी बात की इसमें प्रह्लाद का नाम लिया गया है|

मोदी हैं प्रह्लाद– इस ट्वीट में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को हिरण्यकश्यप तो बताया है लेकिन प्रह्लाद कहकर मोदी को संबोधित किया है| जाहिर है की ये समझने वाले ही समझेगे लेकिन कपिल मिश्रा ने यही कहा है की जीत मोदी की ही होनी है| प्रह्लाद तब भी जीता था और प्रह्लाद अब भी जीतेगा| ऐसा नहीं है जब पहली बार कपिल मिश्रा केजरीवाल के बारे में कुछ ऐसा बल रहे हो| जब से वो पार्टी से अलग हुए हैं तब से लगातार वो ऐसा करते आ रहे हैं| हालाँकि केजरीवाल ने आज तक कभी भी कपिल मिश्रा की बातों का जवाब नहीं दिया| ऐसे ही देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति होने पर मिश्र ने केजरीवाल को घेरा था और कहा की “So finally India gets its first #Lokpal हर हिंदुस्तानी को बधाई पूरे देश को लोकपाल मिल गया लेकिन लोकपाल के नाम पर फ्रॉड धंधा चलाने वाली केजरीवाल की AAP को आज तक आंतरिक लोकपाल नहीं मिल पाया ईश्वर न्याय कर रहा हैं देश से फ्रॉड करने वाला केजरीवाल गैंग आज भिखारी बन चुका हैं”|

 

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.