Wednesday, 15 January 2025
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) मे चुनाव के चलते यहाँ का माहौल पूरा गरमा-गर्मी वाला हो गया है। सभी लोग में एक दूसरे को हारने की होड़ लगी हुई है। ऐसे समय में जनता को अपनी तरफ कैसे किया जाये यही सोच में सभी लगे हुए है। किस तरह से जनता के वोट को अपनी झोली में लाया जाए इस सोच के चलते नेता लोग कुछ भी करने को तैयार है।
उत्तर प्रदेश की जनता इस बार ऐसा नेता चाहती है जोकि सच में उनकी परेशानियों समझे और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। अब ये तो सरकार है सत्ता में आते ही अपना रंग दिखाएगी। वोट के लिए नेता दर-दर भटकते है और जीत मिलते ही जनता को दर-दर भटकाते है। जनता अपना मशीहा समझकर जिन्हे अपना नेता बनती है वो दरअसल मशीहा नहीं हैवान होता है। जो मासूम जनता के हक़ का भी हड़प जाता है।
अभी सपा-बसपा हो बीजेपी सभी पार्टियां जोरो-शोरों से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की तयारी में लगी हुई है। सभी पार्टियां लोगो के बीच जाकर उनकी परेशानियों का मुआइना कर रही है। सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव जी मन ही मन अपने आप को उत्तर प्रदेश का सीएम मान चुके हालाँकि ये उनकी गलतफेहमी भी हो सकती है लेकिन इस बार उनकी रेलों में जनसैलाब देखर किसका भी ये सोचना लाजमी है।
इधर हमारे माननीय मोदी जी कशीयात्रा में गंगा स्नान में लगे हुए है मनो उन्हें चुनाव 2022 की कोई फ़िक्र ही नहीं है। अरे भाई इस बार आपका पत्ता साफ़ भी हो सकता है जरा इस बारे में भी सोचिए। आप तो जो है बस गए हो बनारस में, सुनिए आपको वहां कॉरिडोर का उद्घाटन करने बुलाया गया था नाकी वहां छुट्टियां मानाने, आप पिछले 3 दिनों से कशी यात्रा में मग्न है।
जरा एक नजर बगल के जौनपुर में भी घुमाइए और देखिये विपक्षी नेता किस तरह से जनता का विश्वास जीत रहे है।
BJP में बतौर प्रमुख नेता आपकी कुछ जिम्मेदारियां जिन्हे आपको समझना होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी तरफ आकर्षित करना होगा मोदी जी काशीयात्रा करने से नहीं बल्कि लोगो के बीच में आ करके उनकी समस्याओं को जानने से और उनका निरावरण लेकर जनता का वोट मिलेगा ये समझ लीजिए। मोदी जी काशीयात्रा को रोक दीजिए और लौट आइये चुनावी दंगल में क्योंकि अब आपके पास ज्यादा समय नहीं है। कही ऐसा ना हो की आपको काशी के न्यूज़ चेनल्स में उत्तर प्रदेश में विपक्ष की जीत हैडलाइन देखनी पड़े।