मुंबई: बॉलीवुड और राजनीति का हमेशा से गहरा नाता रहा है| कई सारे स्टार्स चुनाव लड़कर बड़े बड़े पदों में पहुचें हैं| वोट के लिए भी जनता को जागरूक करने के लिए इन्ही स्टार्स की सहायता ली जाती है| अब इस बार भी चुनावों का दौर शुरू हुआ लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की कम ही स्टार इस बार वोट डाल पायेगे| अधिकतर वोट डालने जाते नहीं और कुछ एक का तो नाम ही नहीं है| कुछ के पास भारत की नागरिकता नहीं है| जानिये कौन से स्टार्स हैं वो-
देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाले खिलाड़ी कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है| वो इंडिया में होने वाले किसी चुनाव पर वोट नहीं डाल सकते हैं| अक्षय के पास कनाडा का पासपोर्ट है और वही नागरिकता है| तो भईया हमे राजनीति और सेना का पाठ पढाने वाले अक्षय कुमार वोट जैसी महत्वपूर्ण ताकत रखते ही नही हैं|
ये नाम आप सुनकर हैरान रह गए होंगे लेकिन ये सच है की आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है| आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है क्योकि उनकी माँ सोनी राजदान वही से हैं| इसीलिए आलिया भट्ट वोट नहीं डाल सकती हैं|
मशहूर अभिनेता आमिर खान के भांजे भी भारत में वोट डालने के अधिकारी नहीं हैं| इमरान का जन्म अमेरिका के मेडिसन शहर में हुआ था| इसके बाद इनके माँ-बाप कैलिफोर्निया चले गए| इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता है और वही का पासपोर्ट है| तो ये भाईसाहब भी इस बार वोट नही डाल सकते हैं|
ये मैडम तो मूलरूप से भारत के शिमला शहर से हैं लेकिन इनका जन्म कनाडा में हुआ है| इनके पास वही की नागरिकता है और ये वोट नहीं डाल सकती हैं|
रॉकस्टार जैसी सफल फिल्म करने वाली और हिंदी बोलने का पूरा प्रयास करने वाली मोहतरमा नर्गिस फाकरी के पास भारत की नागरिकता नहीं है| इनके पास न्यूयॉर्क की नागरिकता और वही का पासपोर्ट है|
इनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है| ये मूलरूप से श्रीलंका से है| इनकी माँ मलेशिया से हैं और पिता श्रीलंका के तमिलियन ब्राह्मण है| तो ये मैडम भी भारत में रहकर अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं|
भारत में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री की लिस्ट में जिनका नाम आता है वो हैं कैटरीना कैफ| लेकिन भारत में रहकर ये वोट नहीं डाल सकती हैं| ये ब्रिटिश नागरिक हैं और इनके पास वही का पासपोर्ट है|
तो ये हैं वो अभिनेता और अभिनेत्रियाँ जो की भारत में वोट नहीं डाल सकते हैं| कुछ नाम सुनकर तो आप हैरान भी हो गए होंगे|