Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

तो क्या 20 साल बाद साथ दिखेंगे सलमान-ऐश्वर्या? ये डायरेक्टर बना रहा सुपरहिट फिल्म पार्ट-2

मुंबई: बॉलीवुड में कुछ ऐसी जोड़ियाँ हैं जो एक या दो बार परदे पर साथ दिखी थीं लेकिन उसके बाद इन्हें देखने के लिए जनता की आँखे तरस गई| इसमें सबसे पहला नाम आता है सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय का जो पहले रिलेशन में थे| ऐश और सलमान का झगड़ा जगजाहिर है और दोनों को अलग हुए लम्बा वक्त हो गया लेकिन अभी भी दोनों को लेकर अलग अलग खबरे आती रहती हैं| अब खबर है, सलमान और ऐश्वर्या एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देने वाले है| अगर ऐसा हुआ तो ये चमत्कार ही होगा क्योकि सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बात तो दूर एक दूसरे के सामने भी नहीं आते|

ये है फिल्म

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सुपरहिट फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” का सीक्वल बना रहे हैं| इसमें सलमान और ऐश्वर्या साथ दिखे थे और फिल्म खूब सुपरहिट हुई थी| अब बॉलीवुड के गलियारों में खबर है की संजय लीला भंसाली इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय को साथ लेना चाहते हैं और इसके लिए वो लगातार कोशिश कर रहे हैं| लेकिन ये इतना आसान नहीं है| सलमान और ऐश्वर्या को साथ लाना जैसे की चाँद और सूरज को एक साथ लाना है और वो कभी संभव नहीं है|

जब दरवाजा पीटते रहे सलमान

ऐश्वर्या रॉय ने सलमान से सच्चा प्यार किया लेकिन उस समय सलमान नशे के गिरफ्त में रहते थे| ऐश्वर्या ने खुद इंटरव्यू में बतया था की सलमान दो बजे रात उनके घर के बाहर आकर दरवाजा पीटने लगे थे| इसके अलावा कई बार सलमान ने उनके ऊपर हाथ भी उठाया था|

तो क्या होगा मिलन?

ऐश्वर्या और सलमान को फिर से एक ही स्क्रीन में लाने वाला डायरेक्टर शायद भगवान् ही हो लेकिन संजय लीला भंसाली लगातार कोशिशो में है| हालाँकि सलमान खान इस फिल्म के सीक्वल में कैटरीना को लेना चाहते है लेकिन अगर ऐश्वर्या नहीं मानती हैं तो भंसाली इस फिल्म में कैटरीना नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण को लेना चाहते हैं| हालाँकि दीपिका ने भी अब तक सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं की है और उन्हें भी लम्बे समय से साथ लेन की कोशिश हो रही है|

खैर अब देखना है की सलमान और ऐश्वर्या साथ आते है या नहीं| क्योकि अगर ऐसा हुआ तो दोनों के फैन्स की सालों की मन्नत पूरी हो जाएगी|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.