उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली की मिसाल सामने रखी है |
उन्होंने इस बार गंभीर रूप से बीमार एक बच्ची के इलाज़ का पूरा जिम्मा उठाया है साथ ही परिवार वालों को भी 1.5 लाख का चेक दिया |
दरअसल देवरिया के रहने वाले सुशील चंद्र वर्मा की १३ साल की बेटी का न्यूरो का इलाज़ चल रहा है , बहुत से जगह से इलाज़ होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसको पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया | मजबूर पिता बेटी को लेके लखनऊ को आ गए लेकिन उनके पास इलाज़ के लिए पैसे नहीं थे |
आखिरकार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यालय का दरवाज़ा खटखटाया | सुशील चंद्र ने पूर्व मुख्यमंत्री के दफ्तर जाके अखिलेश यादव से बेटी के इलाज़ में मदद की गुहार लगाई , जिस पर अखिलेश ने उनको 1.5 लाख रूपये का चेक प्रदान करते हुए पूर्ण आश्वासन भी दिया कि, उनकी बेटी के न्यूरो के इलाज का पूरा खर्चा वे खुद उठाएंगे |
इस मामले में अखिलेश यादव ने पीजीआई निदेशक से खुद बात भी की | बिहार से आये सुशील चंद्र ने बताया कि, यदि समय रहते पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी मदद नहीं की होती तो उनकी बेटी विकलांग हो सकती थी |
अखिलेश यादव की दरियादिली की ये पहली मिसाल नहीं है , वो बतौर मुख्यमंत्री या जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी इस तरह की मदद करते रहे हैं |