भारत मे अंग्रेजो द्वारा बहुत से आलीशान भवनों और होटल्स का निर्माण हुआ था। इसका इस्तेमाल इंग्लैंड से भारत घूमने आए अंग्रेजो के ठहराव के लिए किया जाता था। लेकिन १९४७ में मिली आजादी की बाद इस प्रकिया को बंद करवा दिया गया। लेकिन वो भवन और होटल्स आज भी अपनी जगह पे मौजूद हैं। उन में से बहुत से भवनों को हेरिटेज घोषित कर दिया गया जबकि कुछ होटल पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गए।
जब आप कही भी ट्रिप पर अपने फ्रेंड्स या फ़ैमिली के साथ घूमने जाते है तो आपको कितना अच्छा लगता है। न सिर्फ घूमना बल्कि वहां होटल रुकना और मखमली बेड पर आराम करना य सभी चीजे हमें बहुत सुकून देती हैं। उन आलिशान होटल्स घूमना वहां खाना पीना सब कुछ बहुत अच्छा लगता है लेकिन अगर आपको अचानक ये पता चले जिस होटल में आप रुके हुए है, वो असल में भूतिया है, तो आपका सुकून डर में बदल जायेगा। वैसे इस तरह के होटल्स को “Haunted Hotels” कहा जाता है।
न केवल विदेशो में बल्कि हमारे इंडिया में भी ऐसे कई Haunted Hotels है जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है
ऐसा कहा जाता है कि ४ दशक पहले इस आलिशान किले को होटल में बदल दिया गया था। १८वीं सताब्दी में यहां मेजर चार्ल्स बुर्टोन नाम का ब्रिटिश अफ़सर अपने पुरे परिवार के साथ रहता था। मगर १८५७ में हुए विद्रोह में इस अंग्रेज़ी अफ़सर को उसी के कर्मचारियों ने उसे और उसके पुरे परिवार को कैद कर लिया और उन सबको मौत के घाट उतार दिय। तब से ऐसा कहा जाता है कि चार्ल्स बर्टन का भूत आज भी इस होटल में भटकता है। कोटा की महारानी ने भी इस बात को मान लिया था।
इस होटल में किसी ब्रिटिश लेडी की आत्मा भटकती है। उस महिला का नाम “लेडी गारनेट ऑरमे” था। जो में सन् 1911 में भारत रहने आई थी। लेकिन थोड़े समय बाद लेडी गारनेट की बड़े ही रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।लोगों का मानना है कि इस होटल में उस ब्रिटिश महिला की आत्मा आज भी भटकती है। यहाँ पे शाम के बाद होटल के कुछ कमरों में से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई पड़ती हैं।
टूरिस्ट डेस्टिनेश ऊटी में आये हुए होटल फ़र्नहिल्स पैलेस का निर्माण साल 1844 में हुआ था। अपने शानदार आर्किटेक्चर के अलावा यह होटल एक और वजह से फेमस है। बॉलिवुड कि हॉरर फिल्म राज की शूटिंग के दौरान इस बात की पुष्टि हुई की सच में यह होटल Haunted Hotels में से एक है । मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान और उनका पूरा क्र्यू इस होटल में रुका हुआ था। अचानक आधी रात में सभी लोग ऊपर के फ्लोर पर फर्निचर्स के जोर जोर से खिसकने की आवाज से जाग गए। हालाँकि उन्होंने रिसेप्शन में फोन किया लेकिन फोन डेड था। लेकिन बाद में रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि होटल में ऊपर कोई फ्लोर था नहीं। इतना ही नहीं ऐसी खबरों के चलते होटल कुछ वक्त के लिए बंद भी करना पड़ा था।
ऐसा माना जाता है कि इस होटल का ब्लू-प्रिंट फ्रेंच आर्किटेक्ट W.A ने बनाया था। हालाँकि जब वो 1903 में अपने देश से वापस मुंबई आए तो उन्होंने देखा कि जो डिजाइन उन्होंने दिया तह उस डिजाइन के हिसाब से इसे नहीं बनाया जा रहा है। इसके फ्रंटसाइड को उसे दूसरी दिशा में बना दिया गया और वो इस बात से इतने दुखी हुए कि उन्होंने उसी होटल की पांचवी मंज़िल से कूदकर अपनी जान ले ली। यहां काम करने वाले कुछ लोगों के अनुसार, उन्होंने होटल की पुरानी बिल्डिंग में आर्किटेक्ट का भूत देखा है।
ये होटल देश के सबसे बड़े Haunted Hotels में से एक है। अपसामान्य विशेषज्ञ ने इस बात का कन्फ़र्म किया है। ऐसा कहा जाता है कि इस होटेल के रिसेप्शन टेबल के पास जो रूम है, उसमें भूत को देखा गया है,यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को सोते वक़्त अचानक उनकी चादर खींच ली जाती है, तो कभी किसी को नीली रोशनी दिखाई देती है। हालाँकि ऐसी कई शिकायतें मिलने के बाद इस होटल के लोगो ने इस कमरे को रेंट पर देना बंद कर दिया है।
दरअसल यह पहले एक बंगला था जिसे सन 1930 में जॉर्ज मॉर्गन द्वारा बनवाया गया था। जॉर्ज और उनकी पत्नी लेडी मॉर्गन यहाँ रहा करते थे।लेकिन उनकी लेडी मॉर्गन की मृत्यु के बाद यह बंगला खंडहर में तब्दील हो गया। ऐसा माना जाता है कि यहां लेडी मॉर्गन की आत्मा भटकती है। रात के दौरान यहां कई अजीबोगरीब आवाजें सुनी जा सकती है।
रामोजी फ़िल्म सिटी का निर्माण निज़ाम सुल्तानों के युद्ध क्षेत्र पर हुआ था। यहां के कई होटल्स से रहस्यमयी घटनाओं की काफी शिकायतें आ चुकी हैं। कभी कही लाइट या फिर लाइट-मैन का काफी ऊंचाई से गिरना या फिर बाथरूम के शीशे पर उर्दू में कुछ लिखा होना, कही खाने की प्लेट्स इधर-उधर टूटी-फूटी मिलना। ऐसे कई हादसे इस होटल में हो चुके हैं।
मुंबई में स्थित ट्रिडेंट होटल आपको चकित कर देगा क्योंकि इस होटल की लिफ्ट सीधे आपको 14 वीं मंजिल पर ले जाएगी और 13 वीं मंजिल को छोड़ देती है। हालाँकि 13 वीं संख्या अक्सर बुराई का प्रतिक माना जाता है और यदि आपको कुछ अप्राकृतिक अनुभव करना चाहते हैं तो आपको इस होटल का दौरा करना चाहिए।