
क्या आप जानते है भारत के 5 सबसे अमीर मन्दिर कौन से है।भारत संस्कृति,पूजा-पाठ,आस्था,भगवान ओर मन्दिरो का देश है।भारत मे हिन्दूओ की आस्था मन्दिरो मे मौजुद भगवान से इस कदर जुडी हुई की वो इसके लिये कुछ भी कर सकते है।भारतीय संस्कृति मे धर्म की संस्थाओ को कुछ ना कुछ दान देने की परंपरा है।देश मे स्थित मन्दिरो के दान के चलते कुछ मन्दिरो की संपति अरबों-खरबो रुपये है।हम बात करेंगे कुछ ऐसे मन्दिरो की जो इतने अमीर है कि कई देश भी इनके सामने गरीब लगते है।
भारत के 5 सबसे अमीर मन्दिर–
1- पद्मनाथ स्वामी मन्दिर त्रिवेंद्रम
पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुअनन्तपुरम में स्थित भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है। इस मन्दिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है।भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शामिल यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर विष्णु-भक्तों की महत्वपूर्ण अराधना-स्थली है।मंदिर के गर्भ गृह मे भगवान विस्णु की विशाल मुर्ति विराजमान है।यह मंदिर भारत ही नही बल्कि दुनिया भर का सबसे कीमती ओर अमीर मंदिरों में से है।हर साल यहां 500 करोड का चढ़ावा आता है।मन्दिर की कुल 1 लाख 33 हजार करोड की संपति है।
2- तिरुपति बालाजी मन्दिर –
तिरुपति वेन्कटेशवर मन्दिर तिरुपति में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू एवं जैन मन्दिर है। तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां आते हैं। समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। कई शताब्दी पूर्व बना यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण हैं।यहां रोज करीब 60हजार लोग दर्शन करने आते है ओर अपनी श्रद्घा के अनुसार कुछ ना कुछ दान करते है। बताया गया है कि इस मन्दिर की कुल संपति 1 लाख करोड है। मंदिर मे हर रोज 10लाख लड्डू बनाये जाते है।
3- सांई बाबा मन्दिर शिर्डी
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के रहता तहसील के अन्तर्गत एक कस्बा शिर्डी ।वहां यहा मन्दिर उपस्थित है।सांई बाबा योगी ओर फखिर थे।उनके भक्तो दवारा उनको महात्मा का नाम दिया गया है।मन्दिर की संपति करोडो मे है।बाबा के भक्तो ने मिलके 94 किलो सोने का सिंहासन बनाया है।मन्दिर मे हर साल करीब 500 करोड का चढ़ावा आता है।
4- वैष्णो देवी जम्मू
वैष्णो देवी मंदिर, हिन्दू मान्यता अनुसार, शक्ति को समर्पित पवित्रतम हिंदू मंदिरों में से एक है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है।यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू जिले में कटरा नगर के समीप अवस्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। हर वर्ष, लाखों तीर्थ यात्री, इस मंदिर का दर्शन करते हैं।मंदिर की मूर्तियां 1 गुफा मे विराजमान है।गुफा की लम्बाई 30 मीटर ओर चौड़ाई 1.5मीटर है।आप को जानकर हेरानी होगी की मंदिर मे हर साल करीब 500 करोड का दान आता है जो की इसे अमीर मन्दिरो मे शामिल करता है।
5- श्री जग्ननाथ मन्दिर पुरी–
पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है।यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। यह वैष्णव सम्प्रदाय का मंदिर है, जो भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का वार्षिक रथ यात्रा उत्सव प्रसिद्ध है। इसमें मंदिर के तीनों मुख्य देवता, भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा तीनों, तीन अलग-अलग भव्य और सुसज्जित रथों में विराजमान होकर नगर की यात्रा को निकलते हैं। मध्य-काल से ही यह उत्सव अतीव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके साथ ही यह उत्सव भारत के ढेरों वैष्णव कृष्ण मंदिरों में मनाया जाता है, एवं यात्रा निकाली जाती है।हर दिन करीब 25हजार से 2 लाख लोग इस मन्दिर के दर्शन करने आते है।इस मन्दिर की कुल संपति करीब 250 हजार करोड है।
ये थे भारत के सबसे अमीर 5 मन्दिर।इनके अलावा ओर भी भारत के मन्दिर है जो काफी अमीर है।आप को हमारे दवारा जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स मे जरुर बताये साथ की पोस्ट से जुडा कोई सुझाव आप दे सकते है।