Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

खानपान की ये चीजें घटा रहीं इम्युनिटी, कोरोना से बचाव के लिए आज ही बना लें दूरी

Information Anupam Kumari 19 April 2021

कोरोना महामारी की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा घातक साबित हो रही है। जिनकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वे इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कोरोना वायरस से अपना बचाव किया जा सकता है।

फिर भी खानपान की कई गलत आदतें हमारे शरीर की इम्युनिटी को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में यहां हम आपको खानपान की उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को कमजोर करती हैं। इन चीजों से आपको तत्काल दूरी बना लेनी चाहिए, ताकि आपके शरीर की इम्युनिटी बनी रहे। इन चीजों से खुद को दूर रखकर आप कोरोना से काफी हद तक अपना बचाव कर पाएंगे।

फास्ट फूड

इसमें कोई शक नहीं कि फास्ट फूड शरीर के लिए बहुत ही घातक साबित होता है। इसमें शुगर और सोडियम अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही सैचुरेटेड फैट भी काफी मात्रा में होने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। शरीर के लिए जरूरी फाइबर इसमें बिल्कुल भी मौजूद नहीं होता। पेट संबंधी कई समस्याएं भी फास्ट फूड के सेवन से शुरू हो जाती हैं। इसलिए फास्ट फूड का सेवन करने से शरीर की म्युनिटी घटने लगती है। ऐसे में इसे छोड़ कर पौष्टिक भोजन करना फायदेमंद होगा।

 

कैफीन

आज हमारी जीवनशैली का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हमें लगता है कि इसे पीने से हमें ताजगी महसूस होती है, जबकि कैफीन हमारे शरीर को बहुत हद तक नुकसान पहुंचाता है। कैफीन को यदि धीमा जहर कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा। पूरे शरीर में खून से मिलने के बाद इसका फैलाव हो जाता है। हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को यह बेहद कमजोर awकर देता है। हमारे दिमाग पर भी यह बहुत ही बुरा असर डालता है।

सोडा

वास्तव में सोडा हमारे शरीर को किसी भी तरह का पोषक तत्व नहीं देता। इसमें सिर्फ हाई कैलोरी मौजूद होती है। इसमें केवल मिठास होती है। इससे शरीर का वजन अनावश्यक रूप से बढ़ता चला जाता है। ओबेसिटी यानी कि मोटापे की समस्या को यह बढ़ा देता है। साल 2011 में इसे लेकर एक शोध भी हुआ था। इस शोध में सोडा पीने के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया था। तब उसने यह भी बताया था कि सोडा पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है। सोडा पीने से अच्छा है कि अनार का जूस पिया जाए। एक तो इसमें शुगर की मौजूदगी नहीं रहती है। ऊपर से स्वास्थ्य को भी यह बेहतर बनाता है।

केक, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज

प्रोसैस्ड फूड जैसे कि फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, पिज़्ज़ा, फ्रोजन मीट, केक, चिकन विंग्स और चिकन फ्राइज आदि खाने में हमें बड़ा ही आनंद मिलता है। इसके स्वाद की वजह से हम इसे खा तो लेते हैं, लेकिन इसके दुष्प्रभावों के बारे में हम नहीं सोचते। दरअसल सोडियम वाले ये खाद्य पदार्थ शरीर पर बहुत ही बुरा असर डालते हैं। ये शरीर के ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ये कमजोर करते चले जाते हैं।

वर्ष 2016 में एक अध्ययन भी हुआ था। इसमें बताया गया था कि हाई फैट डाइट लेने से शरीर की इम्युनिटी तेजी से घटती चली जाती है। इन चीजों के बदले आपको अपने आहार में पोषक तत्वों से भरी चीजें शामिल करनी चाहिए। आप खजूर और ब्लैक बींस का सेवन कर सकते हैं। मैश केला भी आप ले सकते हैं।h

 

एनर्जी ड्रिंक्स

शरीर की इम्युनिटी को घटाने में एनर्जी ड्रिंक्स की भी बड़ी भूमिका होती है। इसमें मौजूद कैफीन से शरीर में इन्फ्लेमेशन लेवल बढ़ जाता है। नींद को भी यह बहुत ही खराब करता है। जबकि इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अच्छी नींद लेनी बहुत ही जरूरी होती है।

अल्कोहल और स्मोकिंग

अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अल्कोहल और स्मोकिंग से आपको दूरी बनानी पड़ेगी। अल्कोहल का सेवन करने की वजह से नींद का पैटर्न बुरी तरीके से प्रभावित होता है। यही नहीं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने वाली व्यवस्था को भी यह कमजोर कर देता है। इम्यूनिटी को घटाने में स्मोकिंग की भी अहम भूमिका होती है। ये शरीर में कई बीमारियां पैदा करते हैं। ऐसे में इन दोनों चीजों से दूरी बना लेना ही श्रेयस्कर होगा।

इस तरह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए इन चीजों से आप तत्काल दूरी बना लें। स्वस्थ खानपान आपके शरीर की इम्युनिटी बनाकर रख सकता है। इससे कोरोना से लड़ने में आपको मजबूती मिलेगी।

Anupam Kumari

Anupam Kumari

मेरी कलम ही मेरी पहचान