TaazaTadka

फ्री फैसले के बाद हुए केजरीवाल ट्रोल, महिलाओं ने कहा “हमे नहीं चहिये फ्री सेवा”

नई दिल्ली: अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में आप के सामने सत्ता बचाए रखने की एक बड़ी चुनौती है| इस चुनौती से निपटने के लिए अब केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में महिलाओ को फ्री यात्रा की सुविधा दी है| लेकिन अपने इस फैसला के चलते केजरीवाल महिलाओं के ही निशाने में ही आ गए| इसके अलावा सोशल मीडिया ने उनके खूब मजे लिए-

ट्रोल हुए केजरीवाल, ये बोले लोग

केजरीवाल ने जब ये फैसला लिया तो आप कार्यकर्ताओं ने उसका बड़ा बखान किया| लेकिन दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों को ये जरा सा भी पसंद नहीं आया| उनका कहना था कि हम जेंडर इक्वलिटी पर यकीन करते हैं और हमे ये नहीं चहिये| वही कुछ लोग कहने लगे की राहुल की न्याय योजना को कॉपी करके केजरीवाल ने ये बनाया है लेकिन न्याय कि तरह ये नहीं चलने वाला है| महिलाओ ने सोशल मीडिया में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “केजरीवाल को लगता है कि महिलाएं दिल्ली मेट्रो में फ्री जाना चाहती हैं जबकि ऐसा नहीं है| हम सुरक्षा के क्षेत्र के बड़े कदम चाहते हैं”| वही लोगों ने कहा कि “क्या वादा करके आये थे और क्या-क्या देने लग गए”|

https://twitter.com/DilsherRandhaw2/status/1135482057381908480

क्यों हो रही आलोचना

दरअसल इसकी आलोचना इसीलिए हो रही है क्योकि दिल्ली मेट्रो में लगभग वर्किंग महिलाएं और लड़कियां सफ़र करती हैं| ऐसे में वो किराया देने में सक्षम हैं| तो वही कई सारे दफ्तरों में ट्रेवल का पैसा भी मिलता है| ऐसे में महिलओ ने कहा कि वो इसे स्वीकार नहीं करती हैं| वही इसे राहुल की न्याय योजना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसे केजरीवाल की वोट बैंक पोलिसी बताई गई|

हालाँकि केजरीवाल ने कहा है कि ये आगामी दो से तीन महीनो में क्रियान्वित हो जाएगी लेकिन अगर उन्होंने सोचा है कि इससे वोट मिलेगे तो शायद केजरीवाल गलत है|