TaazaTadka

भारती सिंह को आया नोरा फतेही पर गुस्सा, हाथ पकड़कर स्टेज पर घसीटा

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा दी है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी अदाओं के दीवाने होते जा रहे हैं। अभी फिलहाल नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर्स हो चुके है। अभी नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकॉउंट पे एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बचिया (Harsh Limbachiyaa) भी दिखाई दे रहे हैं।

नोरा  और भारती सिंह का वीडियो काफी तेजी हो रहा है ‘डांस दीवाने 3‘ के सेट का है। जहां नोरा फतेही और भारती सिंह का फेस ऑफ होता दिखाई दे रहा है। उसी बिच वहां भर्ती के पति हर्ष लिंबाचिया आ जाते हैं। उसके बाद नोरा उनके साथ मिलकर डीजे का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘ये ‘मेरा दिल प्यार का दीवाना‘ पर डांस करती दिखाई देती हैं।

हर्ष नोरा के साथ डांस करे ये भारती से देखा नहीं गया और उन्होंने नोरा को स्टेज पर गिरा कर घसीटना शुरू कर दिया। ये देख कर शो के जज तुषार कालिया, और धर्मेश हंसी रोक नहीं पाते हैं। आप भी नोरा और भारती की यह तकरार देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है।