TaazaTadka

चुनावी बयानबाजी के बीच प्रियंका- राहुल का विडियो: राहुल ने बताई अच्छे भाई की परिभाषा

नई दिल्ली:

चुनावी मौसम में आप टीवी, सोशल मीडिया या अख़बार खोलकर देखिये तो आपको कडवे और तीखे बयानों के अलवा कुछ नहीं मिलेगा| एक दूसरे को काट खाने के लिए दौड़ते नेताओं ने हमारे रगो में भी नफरत का भाव भर दिया है| लेकिन इस चुनावी मौसम में एक विडियो आता है जो कि हमे सुकून देता है| ये विडियो है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका गाँधी का| एयरपोर्ट के इस विडियो में राहुल गाँधी ने प्रियंका की टांग खीची और भाई होने का असली मतलब समझाया|

 

ऐसे राहुल ने लिए मजे

राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी दोनों ही चुनाव प्रचार में व्यस्त है| ऐसे में दोनों कानपुर के अहिरवा एयरपोर्ट पर अपने निजी विमान से पहुचे| वहां से उन्होंने हेलीकाप्टर से जाना था| ऐसे में राहुल ने कहा कि “मेरी यात्राएँ बहुत लम्बी होती हैं लेकिन मुझे छोटा सा हेलीकाप्टर मिला है जबकि प्रियंका को बड़ा हेलीकाप्टर दिया गया है| राहुल ने प्रियंका के गले में हाथ डालकर कहा की ये मेरी सबसे अच्छी बहन है और एक अच्छा भाई होने की परिभाषा भी यही है| इसके बाद प्रियंका गाँधी ने राहुल को गले लगाया और बाए बोला| वही राहुल एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ फोटो खिचवाने लगे और दोनों अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए|

 

 

क्यों ख़ास है ये विडियो

ये विडियो सोशल मीडिया में आते ही वायरल होने लग गया| दरअसल इस चुनावी मौसम में मार काट और पाकिस्तान जैसे शब्द हम सबने इतना अधिक सुना की हम परेशान हो गए हैं| ऐसे में ये विडियो बहुत प्यारा है| देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने के दो लीडर इस तरह सरल अंदाज में पेश आते हैं जो की जनता को अच्छा लगता है|