TaazaTadka

दादर रेलवे स्‍टेशन पे चलती ट्रेन के आगे कूदी महिला फिर क्या हुआ….

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के एक रेलवे स्‍टेशन में एक औरत चलती हुई ट्रेन ( train) के सामने कूद गई, लेकिन एक पुलिस की जांबाजी के चलते उस औरत की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। कुछ ही सेकंड के फासले से उस महिला की जान बच गई वर्ना मोके पे ही उसकी मौत होने के बन गए थे।

मुंबई के दादर रेलवे स्‍टेशन (Dadar Railway Station) पर शुक्रवार को हुई इस घटना का ये वीडियो सामने आया है। ये वीडियो दादर रेलवे स्‍टेशन का है। इस वीडियो में दादर रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म पर पहले तो सब सही दीखता है। प्‍लेटफार्म पर कुछ लोग हलचल करते हुए नजर आ रहे होते है। उसके बाद एक पुलिस जवान भी दिखाई देता है।

और उसके बाद अचानक एक महिला रेलवे ट्रैक पर कूद जाती है। वहां खड़े लोग यह देखकर हैरान हो उठते है, की ये क्या हो रहा है। लेकिन यह सब देखकर पुलिस जवान तुरंत ही उस महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद जाता है, इसी दौरान ट्रैक पर ट्रैन भी आ जाती है। लेकिन ट्रेन के आने से ठीक कुछ सेकंड पहले पुलिस जवान ने महिला को ट्रैक से हटाने में कामयाब हो जाता है और उसकी जान बचा लेता है।

ऐसा कहा कि ट्रेन के आगे खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली यह महिला एक मामले में आरोपी है। उसे बचाने वाले पुलिस जवान की सोशल मीडिया में तारीफ की जा रही है।