Site icon Taaza Tadka

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ 10 करोड़ 85 लाख का गैर जमानती वारंट जारी

जब ७ साल बाद भी पैसा नही मिला तो उसने बांद्रा कोर्ट से वारंट जारी करवा कर सीधे गुजरात अध्यक्ष के घर भेजवा दिया | इतना ही नहीं २ बार पुलिस वघानी को गिरफ्तार

गुजरात में जहाँ एक ओर अमित शाह खुद अपनी जी तोड़ मेहनत के लिए परियोजना का कायाकल्प तैयार कर रहे हैं वही गुजरात की बीजेपी सरकार को पूरी तरह से परेशान कर देने वाला एक न्यूज़ सामने आया है |

जी हाँ , दरअसल गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी के खिलाफ मुम्बई के कोर्ट ने वारंट जारी किया है और वो भी गैर जमानती|

ये वारंट गुजरात अध्यक्ष के खिलाफ १० करोड़ ८५ लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में जारी किया गया है |

दरअसल पूरी कहानी ये है कि मुम्बई की एक कंपनी इवा ग्रुप जिसमें वघानी पार्टनर हैं उससे नोवेल्टी पावर नाम की कंपनी ने 2010 में एक लैंड खरीदने का डील ३२ करोड़ में हुआ था, जिसके पक्ष में नोवेल्टी पावर ने कुछ पैसे दे भी दिए थे | लेकिन कुछ बातें झूठी पायी जाने की वजह से उसने ये डील कैन्सल कर दिया |

इवा ग्रुप ने सबसे पहले वघानी के अकॉउंट का १६ लाख का चेक नोवेल्टी पावर को दिया लेकिन वो चेक बैंक में ले जाते ही बाउंस हो गया|

उसके बाद कई बार चक्कर लगाने के बाद नोवेल्टी पावर ने कोर्ट से १० करोड़ ८५ लाख रूपये का नोटिस भेजा लेकिन फिर भी पैसा नहीं निकल पाया |

अतः जब ७ साल बाद भी पैसा नही मिला तो उसने बांद्रा कोर्ट से एक वारंट जारी करवा कर सीधे गुजरात अध्यक्ष के घर भेजवा दिया |

इतना ही नहीं २ बार पुलिस वघानी को गिरफ्तार करने उनके घर भी पहुची लेकिन दोनों बार वो नही मिले ना ही कोर्ट में पेश हुए |

अंततः कोर्ट ने नोवेल्टी ग्रुप के याचिका पर गुजरात के अध्यक्ष वघानी के खिलाफ १० करोड़ का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है |